पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई; इंटर-स्टेट फर्जी नोट मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। एसएएस नगर पुलिस ने डेराबस्सी से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक सक्रिय अंतर-राज्यीय नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान टीम ने करोड़ों रुपये की जाली करेंसी के साथ पुरानी असली करेंसी भी बरामद की।

Punjab Fake Currency Racket: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसएएस नगर की पुलिस ने डेराबस्सी क्षेत्र से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर एक बड़े अंतर-राज्यीय फर्जी करेंसी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी सचिन, भारत नगर, और गुरदीप, गुरदेव नगर, के रूप में की गई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 11.05 लाख रुपये की असली पुरानी करेंसी और 9.88 करोड़ रुपये की नकली करेंसी बरामद की है। साथ ही, आरोपियों द्वारा उपयोग की जा रही सफेद स्कॉर्पियो-एन गाड़ी को भी जब्त किया गया है।

Punjab Police Bust Major Inter-State Fake Currency Racket

पंजाब पुलिस ने बड़े अंतरराज्यीय नकली मुद्रा रैकेट का किया भंडाफोड़

ऐसे करते थे ठगी

डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ठगी करने के लिए एक बेहद चालाक तरीका अपनाते थे। वे नकली नोटों के बंडलों के ऊपर असली नोट लगाकर भीतर नकली नोट छिपा देते थे, ताकि कोई आसानी से पकड़ न सके। पता चला है कि ये आरोपी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई जाली करेंसी और धोखाधड़ी के मामलों में पहले भी शामिल रहे हैं। डीजीपी ने बताया कि पूरे नेटवर्क और इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान के लिए तकनीकी विश्लेषण और गहन पूछताछ जारी है।

End of Feed