Chandigarh News: पंजाब में खत्‍म होगा कोविड वैक्‍सीन का सूखा, चंडीगढ़ पहुंची 50 हजार डोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 09:46 PM IST

Chandigarh News: पंजाब में कोरोना वैक्सीन का सूखा खत्‍म होने वाला है। केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब को भेजी गई कोविशील्ड की 50,000 डोज चंडीगढ़ पहुंच गई है। राज्‍य को जल्‍द ही बच्‍चों के लिए 20 हजार कॉर्बेवैक्सीन भी मिलने वाला है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने वैक्‍सीन के इन डोजों को पूरे राज्य में वितरण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब को कोविशील्ड वैक्‍सीन की मिली 50,000 डोज
  • राज्‍य को जल्‍द मिलेगी 20 हजार कॉर्बेवैक्सीन की डोज
  • वैक्‍सीन के डोज को राज्य में वितरण करने की प्रक्रिया शुरू


Chandigarh News: कोरोना वैक्सीन का सूखा झेल रहे पंजाब के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब को कोविशील्ड की 50,000 डोज भेजी गई है, यह खेप चंडीगढ़ पहुंच गई है। इसे अब पंजाब के अलग-अलग जिलों में पहुंचाया जाएगा। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, केंद्र से वैक्‍सीन की 70,000 डोज मांगी गई थी, जिसमें से 50,000 डोज मिल गई है। वैक्‍सीन के इन डोजों को पूरे राज्य में वितरण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन डोज के जिलों के स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों पर पहुंचने के बाद कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया एक बार फिर से रफ्तार पकड़ेगी।

Punjab Covid Vaccine

पंजाब को मिली वैक्‍सीन की 50 हजार डोज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, पंजाब लंबे समय से वैक्‍सीन की कमी से जूझ रहा था। वैक्‍सीन की डोज खत्‍म होने के कारण ज्‍यादातर जिलों में इस साल की शुरुआत से ही टीकाकरण की प्रक्रिया लगभग बंद थी। हालांकि 50,000 वैक्सीन की डोज मिलने से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। पंजाब स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. रणजीत सिंह घोतड़ा ने वैक्सीन के इस स्टाक की जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार को केंद्र से वयस्‍कों के लिए 50,000 वैक्सीन मिल गई है। बच्‍चों के लिए 20 हजार कॉर्बेवैक्सीन भी जल्‍द मिलने की उम्‍मीद है। इससे राज्‍य में टीकाकरण अभियान को तेज रफ्तार देने में मदद मिलेगी। उन्होंने बचे हुए लोगों से जल्‍द से जल्‍द वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

End of Feed