Punjab Budget: बोले वित्त मंत्री- मान सरकार ने 3 साल में राज्य को 'बत्ती गुल पंजाब से, बत्ती Full पंजाब' बनाया; गांवों में लगाएंगे स्ट्रीट लाइट्स

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज यानी बुधवार 26 मार्च को अपना साल 2025-26 का बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कैसे सिर्फ तीन साल में ही AAP सरकार ने पंजाब को बत्ती गुल पंजाब से बत्ती फुल पंजाब बना दिया है।

चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज अपना बजट पेश किया। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने चंडीगढ़ स्थित विधानसभा में साल 2025-26 का 2 लाख, 36 हजार, 80 करोड़ का बजट सामने रखा। इस दौरान उन्होंने बताया कि मान सरकार के दौरान पंजाब देश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में 15वें नंबर पर पहुंच गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पंजाब में टैक्स रेवेन्यू में 14 फीसद की वृद्धि हुई है और इस साल GSDP 9 फीसद बढ़कर 8.09 लाख करोड़ पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि 2025-26 में इसमें 10 फीसद बढ़ोतरी का अनुमान है। उन्होंने बताया कि कैसे मान सरकार के दौरान पंजाब में बिजली सेक्टर पर काम हुआ है।

Harpal Singh Cheema

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

पिछली सरकारों पर जोरदार हमला

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के लोग अब तक भूले नहीं हैं कि कैसे कांग्रेस और भाजपा-अकाली सरकारों में लंबे-लंबे पावर कट होते थे। कैसे लोगों को इन पावर कट्स से गुजरना पड़ता था। किसानों को खेतों में पानी देने के लिए रात-रातभर जागना पड़ता था। उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसी र भाजपा-अकाली सरकारों ने कभी भी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने पर ध्यान ही नहीं दिया। उन्होंने कहा, पिछली सरकारों ने पंजाब को बत्ती गुल पंजाब बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

End of Feed