Punjab Temple Fire: बरनाला में मंदिर के रसोई घर में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे

पंजाब के बरनाला जिले में स्थित एक मंदिर के रसोईघर में म मंगलवार शाम को। लंगर बनाते समय चूल्हे में डीजल डालते वक्त डीजल फैलने के कारण यह हादसा हुआ। जिसमें 15 लोग झुलस गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बाकी को सिविल अस्पताल में इलाज मिल रहा है।

Barnala Temple Fire: पंजाब के बरनाला जिले में मंगलवार शाम एक मंदिर के रसोई घर में उस समय आग लग गई जब एक बड़े चूल्हे में डीजल डालते समय वह फैल गया। इस हादसे में15 लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि 15 लोगों में से छह 70-80 प्रतिशत तक झुलस गए और उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी लोगों को बरनाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

fire

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

लंगर तैयार करते समय हुआ हादसा

यह घटना बरनाला के धनौला स्थित एक मंदिर में शाम करीब सात बजे उस समय हुई जब श्रद्धालुओं के लिए ‘लंगर’ तैयार किया जा रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक रसोइया द्वारा चूल्हे में डीजल डालते समय डीजल फैलने के बाद रसोई कक्ष में आग तेजी से फैल गई।

End of Feed