अकील अख्तर केस में नया मोड़: पोस्टमार्टम में 'सिंगल' सिरिंज मार्क ने उठाए सवाल, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में एक नया मोड़ ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले सिरिंज एक निशान ने पुलिस के लिए मामला और उलझा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम की आंतरिक रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अकील अख्तर के दाएं बाजू में कोहनी से लगभग 7 सेंटीमीटर नीचे सिरिंज का एक निशान मिला है। पुलिस द्वारा दी गई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अकील ड्रग्स का आदी था, हालांकि रिपोर्ट में इस बात का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है कि वह किस प्रकार का ड्रग्स लेता था या उसे इंजेक्शन के माध्यम से लेता था।

Punjab News

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत (Photo - टाइम्स नाउ नवभारत)

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आमतौर पर ड्रग्स के आदी व्यक्तियों के बाजुओं पर दिखने वाले कई निशानों के बजाय, अकील के बाजू पर केवल एक ही सिरिंज मार्क पाया गया है। पोस्टमार्टम की इस शुरुआती रिपोर्ट को आधार बनाते हुए, हरियाणा पुलिस की SIT ने एसीपी विक्रम नेहरा के नेतृत्व में मामले की गहन जांच शुरू कर दी है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

End of Feed