Chandigarh: चंडीगढ़ में बनने जा रहा है उत्‍तर भारत का पहला इन्फेक्शियस डिजीज सेंटर, मिलेगा ये फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 07:00 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ में नॉर्दन रीजन का पहला इन्फेक्शियस डिजीज सेंटर खुलने जा रहा है। यह सेंटर चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल राज्‍य में किसी भी महामारी के फैलाव को कंट्रोल करने का कार्य करेगा। इस सेंटर को जीएमसीएच-32 में बनाया जाएगा। अभी इसकी कागजी कार्रवाई की जा रही है, जल्‍द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जीएमसीएच-32 के स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में बनेगा यह सेंटर
  • चंडीगढ़ प्रशासक से मिली मंजूरी, अभी कमेटी तैयार कर रही रिपोर्ट
  • चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल राज्‍य को भी फायदा


Chandigarh: चंडीगढ़ शहर को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। यहां पर नॉर्दन रीजन का पहला इन्फेक्शियस डिजीज सेंटर (संक्रामक रोकथाम केंद्र) खुलने जा रहा है। यह सेंटर भविष्‍य में कोरोना यह अन्‍य किसी भी महामारी के फैलाव के दौरान उसे कंट्रोल करने में मुख्‍य भूमिका निभाएगा। इस सेंटर का फायदा चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल राज्‍य को भी मिलेगा। बता दें कि, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने पहले पीजीआई को इन्फेक्शियस डिजीज सेंटर बनाने का निर्देश दिया था। इस प्रोजेक्‍ट पर कार्य भी शुरू हुआ था, लेकिन बजट की कमी के कारण प्रोजेक्ट बीच में ही लटक गया। जिसके बाद जीएमसीएच-32 में इस सेंटर को बनाने का फैसला लिया गया।

Chandigarh: चंडीगढ़ में बनने जा रहा है उत्‍तर भारत का पहला इन्फेक्शियस डिजीज सेंटर, मिलेगा ये फायदा

जीएमसीएच-32 की डायरेक्टर प्रिंसिपल जसबिंदर कौर ने इस सेंटर की जानकारी देते हुए बताया कि यूपी प्रशासक से सेंटर बनाने की मंजूरी मिल गई है। सेंटर बनाने के लिए चीफ आर्किटेक्ट और चीफ इंजीनियर को पत्र लिख जानकारी दे दी गई है। जीएमसीएच-32 प्रबंधन ने इस सेंटर को बनाने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया है, जो आगामी 28 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जिसके आधार पर चीफ आर्किटेक्ट द्वारा इस स्कोप ऑफ वर्क रिपोर्ट तैयार कर प्रिलिमिनरी ड्राइंग बनाई जाएगी। यह सभी कार्य दो माह के अंदर पूरा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह सेंटर स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की जगह बनाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस सेंटर के बनने के बाद पूरे क्षेत्र में महामारी को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी।

End of Feed