महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने आएंगे 2100 रुपये, नोटिफिकेशन जारी; 'लाडो लक्ष्मी' योजना का ऐसे उठाएं लाभ

Lado Laxmi Yojna का लाभ उठाने के लिए युवती या महिला की उम्र 23 साल से अधिक होना अनिवार्य है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना के लाभ के लिए महिलाओं का पिछले 15 साल से हरियाणा का निवासी होना जरूरी है।

Lado Laxmi Yojna: महिलाओं को आर्थिक तौर पर समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी योजनाएं लॉन्च कर रही हैं। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojna) के बाद हरियाणा सरकार ने राज्य की युवतियों व महिलाओं को प्रत्येक महीने 2100 रुपये आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में 1 लाख से कम आय वाले परिवारों को शामिल किया जाएगा। अगले चरण में अन्य परिवारों को इसमें शामिल किया जाएगा। यह योजना 25 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आइये जानते हैं इस योजना के लिए क्या पात्रता निर्धारित (Lado Laxmi Yojana Eligibility ) की गई है?

Lado Lakshmi Yojna.

'लाडो लक्ष्मी' योजना'

राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने महिलाओं के सम्मान के लिए 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी' योजना (Deen Dayal Lado Laxmi Scheme) लागू करने का फैसला लिया है। 25 सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर योजना की शुरुआत की जाएगी। सीएम सैनी ने बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

End of Feed