चण्डीगढ़

हरियाणा में बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद, सरकार क्यों नहीं दे रही मुआवजा? 'आप' ने उठाये सवाल

ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह और मंत्री ज़मीन पर जाकर किसानों से संवाद करने से कतराते हैं। सच्चाई यह है कि गांवों में किसान रोज़ बदहाली का सामना कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी सरकार एसी कमरों और मीटिंगों से बाहर ही नहीं निकलती।

Image

आप नेता अनुराग ढांडा

चंडीगढ़ : हरियाणा में किसानों की फसलें पानी में डूबकर पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। ताजा आंकड़े बताते हैं कि 20 लाख एकड़ से ज्यादा फसलें नष्ट हो चुकी हैं, लेकिन हरियाणा की बीजेपी सरकार अब तक किसानों की पीड़ा के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रही। हजारों किसान अपनी मेहनत की कमाई खोकर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय सिर्फ़ बयानबाज़ी और काग़ज़ी दावों में लगी है।

आप नेता अनुराग ढांडा ने लगाये आरोप

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बुधवार को बयान जारी कर हरियाणा सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया किसानों के साथ धोखा करने जैसा है। किसानों को जो मुआवज़ा दिया जा रहा है, वह बेहद कम और नाकाफी है। इतना ही नहीं, सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर बड़े स्तर पर गड़बड़ी और धोखाधड़ी हो रही है। हजारों किसान अपनी राशि तक नहीं निकाल पा रहे, और सरकार चुप्पी साधे बैठी है।

ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह और मंत्री ज़मीन पर जाकर किसानों से संवाद करने से कतराते हैं। सच्चाई यह है कि गांवों में किसान रोज़ बदहाली का सामना कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी सरकार एसी कमरों और मीटिंगों से बाहर ही नहीं निकलती। उन्होंने कहा कि यह वही सरकार है, जिसने पहले भी किसान विरोधी कानून लागू करने की कोशिश की थी और आज भी उसी रास्ते पर चल रही है।

अनुराग ढांडा ने तुलना करते हुए कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने किसानों की तकलीफ़ समझी और देश का सबसे बड़ा मुआवज़ा तय किया। पंजाब सरकार किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा दे रही है, ताकि उनकी मेहनत का सम्मान हो और नुकसान की भरपाई हो सके। दूसरी ओर, हरियाणा सरकार ने अब तक औसतन 10 से 12 हज़ार रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा देने की घोषणा तक नहीं की, जो किसानों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।

ढांडा ने साफ कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों की लड़ाई को मजबूती से लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा, “किसानों की मेहनत और उनके हक़ के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने देंगे। जब पंजाब के किसान इज़्ज़त और राहत पा सकते हैं, तो हरियाणा के किसान भी कमज़ोर नहीं हैं। आम आदमी पार्टी हरियाणा के किसानों को उनका हक़ दिलाकर रहेगी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article