Haryana News: हरियाणा में ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ से अपराधियों की टूटी कमर! अब तक 5 हजार से अधिक क्रिमिनल अरेस्ट

Haryana Crime News: हरियाणा में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ जारी है। इस अभियान के तहत राज्य में अब तक 5,063 अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें 1,514 कुख्यात और वांटेड हिस्ट्री-शीटर शामिल हैं। सिर्फ 24 नवंबर को ही पुलिस ने 232 आरोपी पकड़े हैं।

Haryana Crime News: हरियाणा पुलिस द्वारा राज्य में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए शुरू किया गया 'ऑपरेशन ट्रैकडाउन' अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी दर्ज कर रहा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक कुल 5,063 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 1,514 खूंखार एवं वांटेड हिस्ट्री-शीटर शामिल हैं। बाकी 3,549 आरोपी विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार या सक्रिय थे। सिर्फ 24 नवंबर को ही एक दिन में 232 अपराधियों को धर दबोचा गया, जिनमें 35 हार्डकोर अपराधी थे। पुलिस की यह ताबड़तोड़ कार्रवाई राज्य के कोने-कोने तक पहुंच रही है और गैंगस्टरों व हथियार तस्करों में खौफ का माहौल है।

Police

सांकेतिक फोटो (istock)

नूंह में वांटेड अपराधी गिरफ्तार

नूंह क्राइम ब्रांच (टौरू) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 36 गंभीर मामलों में वांटेड कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया। आरोपी एटीएम चोरी, ट्रक-डंपर चोरी, डकैती, फिरौती और अवैध हथियार रखने जैसे अपराधों में शामिल था। उसे टौरू-सलाका रोड पर शिकारपुर हिल्स के पास देसी पिस्टल और जिंदा कारतूसों सहित दबोचा गया। उसके खिलाफ हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी केस दर्ज हैं।

End of Feed