हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले JJP को झटका, अनूप धानक समेत 3 बड़े नेताओं ने थामा BJP का हाथ

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (JJP) के पूर्व नेताओं -धानक, गौतम एवं सिहाग- ने सत्तारूढ़ दल बीजेपी का दामन थाम लिया है। चुनाव से पूर्व इन नेताओं के जाने से जेजेपी को बड़ा झटका लगा है।

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी उठापटक शुरू है। सत्ता के लोलुप में कई नेताओं ने दलबदल का रास्ता चुन लिया है। जी, हां जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के पूर्व नेता अनूप धानक, राम कुमार गौतम और जोगी राम सिहाग रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए, जिससे हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी को मजबूती मिलेगी।

JJP Leader Join BJP

जेजेपी नेता बीजेपी में शामिल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत

अंबाला की महापौर शक्ति रानी शर्मा समेत तीनों नेताओं का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख मोहन लाल बडोली और पार्टी के पदेश मामलों के सह-प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने जींद में एक रैली में भाजपा में स्वागत किया।

End of Feed