गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी परियोजना के कामकाज में आएगी तेज, जनहित याचिका खारिज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 02:44 PM IST

गुरुग्राम में बनने वाला ग्लोबल सिटी परियोजना महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम में HSIIDC की जमीन से संबंधित आखिरी जनहित याचिका हाईकोर्ट में खारिज
  • गुरुग्राम में बनने वाली ग्लोबल सिटी हरियाणा सरकार की प्रमुख परियोजनाओं में से एक
  • 1003 एकड़ भूमि पर स्थापित की जा रही ग्लोबल सिटी परियोजना

चंडीगढ़: गुरुग्राम में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) की जमीन पर ग्लोबल सिटी बनने का रास्ता साफ हो गया है। HSIIDC की 1080 एकड़ जमीन से संबंधित ग्राम पंचायत गाड़ौली खुर्द द्वारा लगाई गई आखिरी जनहित याचिका को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। न्यायालय के इस निर्णय ने HSIIDC की 1003 एकड़ भूमि पर स्थापित की जा रही ग्लोबल सिटी परियोजना में भूमि पार्सल की ई-नीलामी के लिए आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है। अब परियोजना से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को बढ़ाने में आसानी होगी।

court judgement

ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट से जुड़ी अड़चन खत्म

ग्लोबल सिटी सरकार की प्रमुख परियोजना

गुरुग्राम में बनने वाली ग्लोबल सिटी सरकार की प्रमुख परियोजनाओं में से एक है। ग्लोबल सिटी को लेकर 900 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर पहले ही हो चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल भी जगह का दौरा कर चुके हैं। उनका कहना है कि ग्लोबल सिटी हरियाणा के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी। उन्होंने गुरुग्राम को ग्लोबल मैप पर आइकन सिटी बताते हुए कहा कि यहां पर दुनिया की 500 फॉरचून कंपनियों में से 400 कंपनियों के कार्यालय हैं और यह अब अंतर्राष्ट्रीय शहर हो गया है। उन्होंने ये भी कहा कि गुरुग्राम तथा नूंह जिलों में अरावली पर्वत श्रृंखला में लगभग 10 हजार एकड़ में विश्व की सबसे बड़ी जंगल सफारी भी विकसित होगी, जहां पर जंगली जानवरों को रखा जाएगा।

End of Feed