चण्डीगढ़

Video: पुराना है महिला पहलवानों के साथ शोषण का 'खेल', भारत की पहली महिला WWE रेसलर कविता दलाल का बड़ा दावा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 20, 2023, 04:05 PM IST

Video: हरियाणा की महिला खिलाड़ी और भारत की पहली महिला WWE रेसलर कविता दलाल ने टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ भी फेडरेशन के लोगों द्वारा यौन शौषण करने का प्रयास किया गया था। जिसके कारण उन्हें अपना रास्ता बदलना पड़ गया।

Video: भारत की पहली महिला WWE रेसलर कविता दलाल ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए कहा कि रेसलिंग फेडरेशन (WFI) में शोषण का खेल पुराना है, उनके साथ भी ऐसा हुआ था। जिसके कारण उन्हें अपना रास्ता बदलना पड़ गया।

कविता दलाल ने कहा- "जब मेरे सामने भी ऐसी स्थितियां आईं तो वहां पर मुझे अपने स्वाभिमान के से बढ़कर कोई चीज नजर नहीं आई थी। इस तरह की परिस्थितियां पैदा की गई, अगर कोई कमजोर भाव वाली लड़की हो तो उनके चंगुल में जरूर फंसेगी। मेरे साथ ऐसी स्थितियां हुईं तो मैंने अपना रास्ता बदला और उनसे लड़ने के बजाय, क्योंकि मेरे पास लड़ने की ताकत नहीं थी, बोलने की हिम्मत नहीं थी, मैंने अपना ट्रैक चेंज कर दिया।"

बता दें कि भारतीय पहलवान, WFI के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह को बर्खास्त करने की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्तमान अध्यक्ष पर कई आरोप लगाए गए हैं, जिनमें यौन उत्पीड़न और जबरन वसूली के आरोप भी शामिल हैं। इसी को लेकर पहलवान गुस्से में हैं। प्रदर्शन कर रहे पहलवान गुरुवार देर रात खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने भी गए थे। जहां उन्होंने अपनी दास्तां सुनाई थी, जिसपर अनुराग ठाकुर ने कार्रवाई का भरोसा दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article