Ludhiana: फिल्मी स्टाइल में ज्वेलरी शॉप पर अंधाधुंध फायरिंग, 5 सेकंड में फायर दागे; देखें खौफनाक वीडियो

लुधियाना के खन्ना में ज्वैलरी शॉप पर अंधाधुंध फायरिंग करने का एक वीडियो सामने आया है। फिल्मी अंदाज में आए दो बाइक सवार हमवावरों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी।

लुधियाना : खन्ना में बुधवार को एक ज्वैलर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। फिल्मी अंदाज में आए दो बाइक सवार हमवावरों ने ज्वैलरी शॉप पर जमकर फायरिंग की।10 सेकंड में ताबड़तोड़ फायरिंग करके दोनों भाग निकले। 5 सेकंड में कई राउंड फायरिंग दागने का एक वीडियो भी सामने आया है।। जिस जगह पर सरेआम फायरिंग की गई वहां से करीब 400 मीटर दूर ही पुलिस चौंकी है। करीब 50 मीटर दूर ही जजों की घर भी हैं।

firing on jewellery Shop in film style in Khanna

खन्ना में फायरिंग

शीशे पर फायरिंग

दोराहा के रेलवे रोड पर स्थित परमजीत ज्वेलर्स बरमालीपुर वालों की शॉप के बाहर रात करीब 8 बजकर 10 मिनट पर बाइक पर दो हमलावर आते हैं। जिन्होंने, रुमाल से अपना मुंह ढक रखा था। एक हमलावर बाइक स्टार्ट रखता है और पीछे बैठा हमलावर तेजी से उतरकर फायर करता है। इसके दोनों हाथों में पिस्तौल होती हैं और दोनों पिस्तौलों से अंधाधुंध फायरिंग करता है। हालांकि, बाजार में पूरी चहल पहल होती है। लेकिन, बाइक सवार हमलावर मिनटों में आंखो से ओझल हो गए। वारदात में दो गोलियां शीशे से पार हुईं और कई गोलियां शीशे पर लगने से पूरा शीशा टूट गया। शीशा मजबूत था, जिसके चलते अंदर बैठे ज्वेलर मनप्रीत सिंह मनी की जान बच गई।

End of Feed