Punjab Cylinder Blast: मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में जोरदार ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत और 3 घायल

पंजाब के मोहाली के फेस 9 में बुधवार को एक फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से हुआ है। विस्फोट के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Punjab Cylinder Blast: पंजाब के मोहाली में बुधवार को एक ऑक्सीजन बनाने वाली यूनिट में विस्फोट हो गया। जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। विस्फोट के समय, फेज 9 के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इस यूनिट में लगभग 25 कर्मचारी मौजूद थे। फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिलते ही उप-विभागीय मजिस्ट्रेट सहित वरिष्ठ पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस, दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई थीं।

Blast

सांकेतिक फोटो (ANI)

धमाके में आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूटी

हाई टेक गैसेस प्राइवेट लिमिटेड, पीजीआई, चंडीगढ़ और क्षेत्र के अन्य सरकारी अस्पतालों को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करती है। उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) दमनदीप कौर ने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने गैस रिसाव की संभावना से इनकार नहीं किया और एहतियात के तौर पर आस-पास की इमारतों को खाली करा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके से आस-पास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। विस्फोट स्थल पर क्षत-विक्षत शव और ऑक्सीजन सिलेंडर के टुकड़े बिखरे पड़े थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलेंडरों का मलबा लगभग एक किलोमीटर दूर कंबाला गांव में भी गिरा।

End of Feed