गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका बलिदान अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा

Guru Tegh Bahadur Martyrdom Anniversary: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर ‘सर्व धर्म सम्मेलन’ में श्रद्धांजलि दी। केजरीवाल ने गुरु तेग बहादुर को धार्मिक स्वतंत्रता का महान प्रतीक बताया, जबकि मान ने कहा कि पंजाब गुरुओं और शहीदों की विरासत से बना है और सरकार सभी धर्मों के सम्मान व सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध है।

Guru Tegh Bahadur Martyrdom Anniversary: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को आयोजित ‘सर्व धर्म सम्मेलन’ में अन्य धार्मिक नेताओं के साथ श्रद्धांजलि दी।

punjab cm

सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित की।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वे सभी धार्मिक नेताओं के आभारी हैं, जो गुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां एकत्र हुए।

End of Feed