Chandigarh: चंडीगढ़ का फेमस रोज फेस्टिवल 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। तीन दिवसीय यह फेस्टिवल 19 फरवरी तक चलेगा। फेस्टिवल की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हर साल फरवरी माह में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल को देखने के लिए चंडीगढ़ के अलावा आसपास के राज्यों से भी लाखों लोग आते हैं। इसे एशिया का सबसे बड़ा रोज फस्टिवल माना जाता है। फेस्टिवल के दौरान यहां कई कल्चरल इवेंट्स भी होते हैं। फेस्टिवल को इस बार पूरी तरह वेजिटेरियन रखा गया है। यहां के स्टॉलों पर सिर्फ वेजिटेरियन फूड ही सर्व किए जाएंगे। इसके लिए वेरका बूथ के पास फूड कोर्ट लगाया जा रहा है। जिसमें 30 स्टॉल लगाई जाएंगी। इन फूड स्टॉल में खाने की आइटम फेस्टिवल की थीम्स को ध्यान में रखकर तय की जाएगी। ये स्टॉल सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहेंगे।
चंडीगढ़ रोज फेस्टिवल की तैयारी शुरू
चंडीगढ़ नगर निगम ने इन फूड स्टॉल को लेकर एक नोटिस जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि, जिसे भी ये फूड स्टॉल अलॉट होंगे, उन्हें थीम बेस्ड फूड कॉर्नर लगाना होगा। इसके लिए थीम की जानकारी भी दी गई है। इसमें पंजाबी ढाबा, हरियाणवी जलेबी, दिल्ली चार्ट, महाराष्ट्र फूड, गुजराती फूड, साउथ इंडियन फूड, राजस्थानी फूड, बिहारी फूड, कश्मीरी फूड का थीम रखा गया है। इसके अलावा यहां पर आइसक्रीम पार्लर, स्वीट कार्न कॉर्नर्स, टी, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक कॉर्नर, पिज्जा, बर्गर और सैंडविच कॉर्नर भी बनाया जाएगा। इन सभी पर सिर्फ वेजिटेरियन आइटम ही सर्व होंगे। साथ ही किसी फूड आइटम को सर्व करने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग नहीं होगा।
