Chandigarh: प्रेस लाइट प्वाइंट नहीं अब इसे एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर कहिए जनाब! दिखेगा वायुसेना का इतिहास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 11:43 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ के हेरिटेज प्रेस लाइट प्वाइंट में बड़ा बदलाव हो रहा है। अब इसे भारतीय वायुसेना के हेरिटेज म्यूजियम के तौर पर जाना जाएगा। इस ऐतिहासिक इमारत की अब एक-एक दीवार वायु सेना के जांबाज जवानों की शौर्यगाथा बयां करेगी। यहां पर लोगों को वायु सेना के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेंगी। इसका उद्घाटन 31 जनवरी को रक्षामंत्री करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • 31 जनवरी को होगा एयरफोर्स हेरिटेज म्यूजियम का उद्घाटन
  • एक फरवरी से आम लोग आ सकेंगे इस म्‍यूजियम में
  • म्‍यूजियम आने वाले लोग ले सकेंगे राफेल के साथ सेल्‍फी

Chandigarh: चंडीगढ़ के हेरिटेज प्रेस लाइट प्वाइंट में बड़ा बदलाव हुआ है। अब इस ऐहिासिक इमारत को भारतीय वायुसेना के हेरिटेज म्यूजियम के तौर पर जाना जाएगा। सेक्टर-17, 18, 8 और 9 के लाइट प्वाइंट पर स्थित इस इमारत की अब एक-एक दीवार वायु सेना के जांबाज जवानों की शौर्यगाथा बयां करेगी। इस हेरिटेज म्‍यूजियम की तरफ लोगों को आकर्षित करने के लिए लाइट प्वाइंट पर ही लड़ाकू विमान ई-257 भी स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा इस इमारत के अंदर भी लोगों का स्‍वागत लड़ाकू विमान करेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार, देश के इस दूसरे एयरफोर्स हेरिटेज म्यूजियम का उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 31 जनवरी को करेंगे। इसके बाद 1 फरवरी से यह म्‍यूजियम आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

Airforce Museum in Chandigarh

चंडीगढ़ का प्रेस लाइट प्वाइंट बना एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर

अधिकारियों के अनुसार, इस म्यूजियम के अंदर प्रवेश करने पर लोगों को सबसे पहले परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की तस्वीर के साथ उनके शौर्य के बारे में जानने का मौका मिलेगा। भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध में सेखों श्रीनगर एयर बेस को पाक वायु सेना के हवाई हमले से बचाते हुए देश के लिए बलिदानी हो गए थे। इसके आगे की दिवारों पर दो जनवरी 2016 को पठानकोट एयरबेस को आतंकी हमले में बचाते हुए बलिदान देने वाले भारतीय वायुसेना के गरूड़ फोर्स के कमांडो गुरसेवक सिंह और अशोक चक्र विजेता ज्योति प्रकाश निराला की शौर्य गाथा जानने का मौका मिलेगा।

End of Feed