Chandigarh: चंडीगढ़ प्रशासन रखेगा शहरवासियों की सेहत का ध्‍यान, ला रहा 1250 बाई साइकिल, बनेंगे 155 डॉकिंग स्टेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 06:42 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ प्रशासन शहर के साथ शहर वासियों की सेहत का ध्‍यान रखने के लिए इस माह बाई साइकिल का तीसरा फेज शुरू करने जा रहा है। जिसके तहत शहर में 21 जनवरी को 1250 नई बाई साइकिल आ रही हैं। साथ ही इन साइकिलों को खड़ा करने के लिए शहर के अगल-अलग हिस्‍सों में 155 डॉकिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस माह शुरू होगा पब्लिक बाई साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट का तीसरा फेज
  • 21 जनवरी को चंडीगढ़ लाई जाएंगी 1250 नई बाई साइकिल
  • इसी साल जुलाई माह में शुरू किया जाएगा प्रोजेक्‍ट का चौथा फेज

Chandigarh: चंडीगढ़ प्रशासन शहर के साथ शहर वासियों की सेहत का ध्‍यान रखने के लिए बड़ी योजना पर काम कर रहा है। प्रशासन जल्‍द ही शहर में ढेर सारी स्मार्ट बाइक (बाई साइकिल) लाने वाला है। अधिकारियों के अनुसार, इस योजना से जहां शहर के लोग खुद को फिट रख सकेंगे, वहीं शहर में पॉल्यूशन का स्तर भी कम होगा। अधिकारियों के अनुसार, इसी माह चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पब्लिक बाई साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट के तहत शहर में 1250 बाई साइकिल आ रही हैं। इन नई बाई साइकिलों को लाने के अलावा शहर के अगल-अलग हिस्‍सों में 155 डॉकिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे।

_By Cycle Sharing Project Chandigarh

चंडीगढ़ में बाई साइकिल चलाते लोग

इस योजना की जानकारी देते हुए चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि, योजना के तीसरे फेज के तहत आगामी 21 जनवरी को 1250 नई बाई साइकिलें चंडीगढ़ में आ जाएंगी। जिसके बाद शहर में कुल 3750 बाई साइकिलें हो जाएंगी। वहीं 155 अतिरिक्‍त डॉकिंग स्टेशन बनने के बाद शहर में कुल डॉकिंग स्‍टेशनों की संख्या भी बढ़कर 465 हो जाएगी। जिसके बाद शहर में हजारों-लाखों लोग रोजाना बाई साइकिलों पर राइड्स कर सकेंगे। चंडीगढ़ में लोग बाई साइकिलों का उपयोग ऑफिस जाने से लेकर बाजार जाने तक में करते हैं।

End of Feed