Chandigarh: अब चंडीगढ़ में सामने आया डॉग अटैक का मामला, पार्क गई महिला को नोंच डाला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 10:22 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ के सेक्‍टर 11 में आवारा कुत्‍तों ने सुबह पार्क में टहल रही एक युवती पर हमला बोल दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। शार सुनकर आसपास के लोगों ने कुत्‍तों के हमले से उसे बचाया। युवती का अभी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित युवती मैनेजमेंट की पढ़ाई करती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुबह पार्क में टहलते समय कुत्‍तों ने बोला हमला
  • 10 से 12 आवारा कुत्‍ते एक साथ युवती पर टूट पड़ें
  • पीड़िता हॉस्‍टल में रहकर करती है मैनेजमेंट की पढ़ाई


Chandigarh: चंडीगढ़ के सेक्‍टर 11 में आवारा कुत्‍तों द्वारा एक युवती पर हमला करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली मैनेजमेंट की छात्रा है और वह यहां स्थित एक वुमन हॉस्‍टल में रह कर स्‍टडी करती है। बताया जा रहा है कि, युवती घटना के समय हॉस्‍टल के पास में मौजूद एक पार्क में टहल रही थी, तभी 10 से 12 आवारा कुत्‍तों के झुड़ ने उस पर हमला बोल दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। कुत्‍तों के भौंकने का शोर और युवती की चीखने की आवाज सुनकर पार्क में पहुंचे और उसे इस हमले से बचाया।

Chandigarh dog attack

पार्क में टहल रही युवती पर कुत्‍तों ने बोला हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंची ओर उसे अस्‍पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि, इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद सेक्‍टर के लोगों में नगर निगम के खिलाफ भी काफी रोष है। लोगों का कहना है कि पिछले साल भी आवारा कुत्‍तों ने दो बच्‍चों पर हमला कर उन्‍हें घायल कर दिया था। कुत्‍तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इन्‍हें पकड़ने के लिए नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कुत्‍तों के डर से बच्‍चों ने पार्क में खेलना तक छोड़ दिया है।

End of Feed