Chandigarh Crime: रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से ढाई लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार, ऐसे आया पकड़ में

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 08:06 PM IST

Chandigarh Cyber Police: चंडीगढ़ में हुई एक साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया। चंडीगढ़ की साइबर क्राइम पुलिस को इस आरोपी की बहुत दिनों से तलाश थी। पुलिस ने आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर ट्राजिंट रिमांड पर ले लिया गया। साइबर ठग ने एक सेवानिवृत कर्मचारी से ऑनलाइन ठगी की थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार के मुजफ्फरपुर से हुई आरोपी की गिरफ्तारी
  • आरोपी को ट्राजिंट रिमांड पर भेजा गया
  • आरोपी ने व्हाट्सएप कॉलिंग पर झांसा देकर की थी ठगी

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेवानिवृत कर्मचारी के खाते से ढाई लाख उड़ाने वाले साइबर फ्रॉड गिरोह के एक सदस्य मो.अली रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर के दाता कंबल शाह मजार मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे इस प्रकरण के विवेचक चंडीगढ़ के साइबर क्राइम थाना के सहायक सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह ने गिरफ्तार किया है। उसे मुजफ्फरपुर के चंदवारा जेल रोड से दबोचा गया। बता दें कि, ट्रांजिट रिमांड पर चंडीगढ़ ले जाने के लिए उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था।

Chandigarh Crime

ढाई लाख की ठगी करने वाले साइबर ठग को चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, मुजफ्फरपुर सीजेएम ने उसे चंडीगढ़ कोर्ट में पेश करने के लिए 72 घंटे के ट्राजिंट रिमांड पर ले जाने के लिए अनुमति दे दी। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का है। आरोपी साइबर ठग बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस को इसकी तभी से तलाश थी। पुलिस को आरोपी से पूछताछ में कई मामलों के खुलासे की उम्मीद है।

End of Feed