Chandigarh: रोडवेज की बस में 100 किलो मांस मिलने से मचा हड़कंप, यूपी से किया जा रहा था चंडीगढ़ सप्‍लाई

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 07:47 PM IST

Chandigarh: हिमाचल रोडवेज की एक बस से मांस तस्‍करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। चंडीगढ़ पुलिस ने गुप्‍त सूचना के आधार पर ट्रिब्यून चौक पर जांच अभियान चलाकर बस से 100 किलो मांस बरामद किया। इसे यूपी के सहारनपुर और उत्तराखंड के रुड़की से चंडीगढ़ लाया जा रहा था। पुलिस को गौमांस तस्‍करी का शक है। मांस की जांच के लिए सैंपल को लैब भेजा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रिब्यून चौक पर जांच के दौरान बस से मिला मांस
  • यूपी और उत्‍तराखंड से लाया जा रहा था यह मांस
  • पुलिस को गौमांस तस्‍करी का शक, लैब भेजा सैंपल

Chandigarh: चंडीगढ़ में मांस तस्‍करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने गुप्‍त सूचना के आधार पर छापा मारकर हिमाचल रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचआरटीसी) की बस में 100 किलो मांस पकड़ा है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि, इसे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और उत्तराखंड के रुड़की से चंडीगढ़ भेजा गया था। इसे बस में छिपाकर चंडीगढ़ लाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस को अपने कब्‍जे में लेने के साथ पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। साथ ही बस के ड्राइवर और कंडक्‍टर को भी थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

Himachal Roadways bus

हिमाचल रोडवेज की बस में मांस तस्‍करी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, सूचना मिली थी कि हिमाचल रोडवेज की एक बस में मांस तस्‍करी की जा रही है। जिसके बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने बस को ट्रिब्यून चौक पर रोकर जांच की तो बस के अंदर से मांस बरामद हो गया। इस मांस को लाने वाले दो व्‍यक्ति भी बस में ही मिल गए, जिन्‍हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से अभी पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस को बरामद 100 किलो मांस का गौमांस होने का भी शक है।

End of Feed