Chandigarh Mayor Election: रिटर्निंग ऑफिसर के स्पष्टीकरण पर सोमवार को होगी सुनवाई, धोखाधड़ी और जालसाजी के लगाए हैं आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 17, 2024, 02:44 PM IST

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर उम्मीदवार कुलदीप कुमार की याचिका पर 19 फरवरी को अगली सुनवाई होगी। सोमवार को रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मतपत्रों को विकृत किए जाने को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण पर सोमवार को सुनवाई होगी। इंडिया गठबंधन से मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने इस मामले में याचिका दाखिल की थी। कुमार ने पीठासीन अधिकारी पर मतगणना के दौरान धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगाए हैं। शीर्ष अदालत की वेबसाइट में प्रकाशित वाद सूची के मुताबिक 19 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में इस याचिका पर सुनवाई होगी। इससे पहले शीर्ष न्यायालय ने अधिकारियों को 19 फरवरी को अदालत में अपने व्यवहार की व्यख्या करने के लिए प्रस्तुत होने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने पांच फरवरी को कहा था कि सुनवाई के दौरान अदालत में वीडियो चलाया गया था। रिटर्निंग ऑफिसर को अपने आचरण को स्पष्ट करने के लिए लिस्टिंग की अगली तारीख पर इस अदालत के समक्ष उपस्थित रहना होगा जैसा कि वीडियो में दिखाई देता है।

Court

चंडीगढ़ मेयर चुनाव की याचिका पर सुनवाई

सीसीटीवी फुटेज का वीडियो

सीजेआई चंद्रचूड़ ने आम पार्षद की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद कहा कि यह लोकतंत्र का मजाक है। यह लोकतंत्र की हत्या है। क्या यह एक रिटर्निंग ऑफिसर का व्यवहार है, जो कैमरे की ओर देखकर बैलेट को विकृत कर रहे हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह शख्स बैलेट को विकृत कर रहा है। इस शख्स को दंडित किया जाना चाहिए। वहीं, निगम की बैठक को 7 फरवरी के लिए टालते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि चुनाव संबंधित पूरा वीडियो, बैलेट पेपर, वीडियोग्राफी फुटेज पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की हिरासत में जब्त कर लिया जाएगा।

End of Feed