Chandigarh Covid Update: कोरोना सब वैरिएंट JN.1 को लेकर प्रशासन अलर्ट, मास्क पहनना होगा अनिवार्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 10:37 AM IST

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को देखते हुए चंडीगढ़ में मास्क की वापसी हो गई है। लोगों को भीड़ भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

चंडीगढ़: कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर से हावी होता जा रहा है। गोवा, केरल, महाराष्ट्र में जहां कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 का संक्रमण फैल रहा है। तो ऐसे में कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब चंडीगढ़ में मास्क की वापसी हुई है। प्रशासन ने लोगों को भीड़ भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी है।

Chandigarh Covid update

चंडीगढ़ में मास्क की वापसी

मास्क पहनने की सलाह

देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। लिहाजा, सभी राज्यों ने सतर्कता बढ़ा दी है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की हिदायत दी जा रही है। खासकर, मास्क को लेकर कड़ाई बरती जा रही है। इसी को देखते हुए चंडीगढ़ जिला प्रशासन ने भीड़ भाड़ वाले इलाकों में लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है। अस्पताल आने जाने वाले मरीज और उनके तीमारदारों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है।

End of Feed