Chandigarh Best Food: सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम खाने का अलग ही मजा होता है, वहीं अगर सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने को मिल जाए तो कहनें ही क्या। मक्खन में डूबी मक्के की रोटी और सरासों के साग की कल्पना मात्र से कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। अगर आपको भी पंजाब की ये स्पेशल डिश पसंद है तो नए साल पर चंडीगढ़ घूमने आ सकते हैं। यह स्वादिष्ट डिश अब सिर्फ किसी एक राज्य या शहर तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि भारत के लगभग हर राज्य तक अपनी पहुंच बना चुका है, लेकिन पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में स्थित ढाबों पर आपको इसका ऐसा स्वाद मिलेगा कि, आप अपनी उंगलियों को चाटते रह जाएंगे।
चंडीगढ़ की 'सरसों दा साग और मक्के दी रोटी’ बहुत फेमस(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सेक्टर- 28 का मार्केट
अगर आप पंजाबीयत की खुशबू वाली लजीज सरसों का साग और मक्के की रोटी का स्वाद लेना चाहते हैं तो सेक्टर-28 की मार्केट में आ सकते हैं। यहां पर आपको कई मशहूर ऐसे ढाबे मिल जाएंगे, जहां पर सिर्फ चंडीगढ़ के लोग ही नहीं बल्कि आसपास मौजूद शहर के लोग भी सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी का स्वाद लेने आते हैं। इसके साथ लस्सी का भी स्वाद चखना न भूलें।
सेक्टर 35-डी मार्केट
चंडीगढ़ में कई ऐसे प्राचीन और फेमस ढाबा मौजूद हैं, जहां पर अन्य शहर के लोग भी सरसों का साग और मक्के की रोटी का स्वाद लेने पहुंचते हैं। यहां के ढाबों पर सरसों साग फ्राई के साथ-साथ घी में डूबी मक्के की मिस्सी रोटी परोसी जाती है। इस मार्केट में आने पर आप छोले-भटूरे और मसाला छाछ का भी स्वाद चखना न भूलें।
सेक्टर 30-सी मार्केट
यहां पर कुछ ऐसे चुनिंदा ढाबे मौजूद हैं, जिनकी जड़े इस शहर के इतिहास से जुड़ी हैं। यहीं पर एक ढाबा मौजूद है, जो देश भर के चटोरे लोगों के बीच प्रसिद्ध है। यहां पर सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां के मार्केट में शाम के समय खाने वालों की भीड़ लग जाती है। यहां का मसाला सरसों साग बहुत भी फेमस है।
सेक्टर-22 डी मार्केट
इस मार्केट में भी आपको कई ऐसे ढाबे मिल जाएंगे जो सरासों के साग और मक्के की रोटी के अलावा अपनी नॉनवेज रेसिपी के लिए भी बहुत पसंद किए जाते हैं। यहां की स्ट्रीट फूड्स के स्टॉलों पर भी आप कई तरह का स्वाद ले सकते हैं।
