Best Places to Visit In Chandigarh 2023: चंडीगढ़ शहर को प्राकृति खूबसूरती और हरियाली सौगात में मिली है। यहां पर कई ऐसे गार्डन और पार्क मौजूद हैं, जो पूरे देश में खास पहचान रखते हैं। यहां का रोज गार्डन और रॉक गार्डन वर्ल्ड फेमस है। इनमें से ही एक पिंजौर गार्डन भी है। चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर शहर से करीब 25 किमी दूर स्थित यह गार्डन प्राकृति रूप से खूबसूरत होने के साथ ऐतिहासिक भी है। करीब 100 एकड़ में फैले इस गार्डन को मुगलों ने 17वीं शताब्दी में बनवाया था। उस समय इसे मुगल गार्डन के तौर पर जाना जाता था, लेकिन आजादी के बाद इसे पिंजौर गार्डन नाम दिया गया। यह गार्डन अब प्राकृतिक प्रेमियों एवं पर्यटकों के लिए एक शानदार पर्यटन स्थल बन गया है।
खूबसूरत पिंजौर गार्डन
