Best Places to Visit Near Chandigarh: नए साल पर शहर के इन ऐतिहासिक मंदिरों में दिखेगी परंपरा की झलक, विदेशी भी लगाते हैं आस्‍था में डुबकी

Best Places to Visit in Chandigarh: चंडीगढ़ को प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से जितनी तारीफ मिलती है, उतनी ही गहरी हैं यहां की आस्था की जड़ें। यहां के प्राचीन व ऐतिहासिक मंदिरों का अपना ही वैभव है। यहां पर कई ऐसे धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जहां पर लोग नए साल में दर्शन करने पहुंचते हैं। इन मंदिरों को नए साल पर खास तौर पर सजाया जाता है। इन जगहों पर मन्‍नत मांगने के लिए भक्‍तों की भीड़ उमड़ती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चंडीगढ़ में मौजूद हैं कई ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर
  • इन मंदिरों में मिलता है धार्मिक ज्ञान और आत्मिक शांति
  • नए साल पर दूर-दूर से लोग आते हैं अपने आराध्‍य के दर्शन करने

Best Places to Visit in Chandigarh: चंडीगढ़ को ब्यूटीफुल सिटी कहा जाता है। यहां पर आपको परिवार के साथ घूमने के लिए सुखना लेक, रॉक गार्डन, रोज गार्डन जैसे एक से बढ़कर एक बढ़िया जगह मिल जाएंगी। नेचर से भरपूर इन जगहों के अलावा आस्‍था की धारा में बहने के लिए यहां आपको कई प्राचीन मंदिर भी मिल जाएंगे। अगर आप भी धार्मिक स्थलों पर घूमना पसंद करते हैं तो नए साल पर परिवार व दोस्‍तों के साथ चंडीगढ़ के इन ऐतिहासिक मंदिरों में आ सकते हैं। इन मंदिरों में आपको धार्मिक ज्ञान और प्राचीन कहानियां के अलावा आत्मिक शांति भी प्राप्त होगी। नए साल पर इन मंदिरों को खास तौर पर सजाया जाता है। इन जगहों पर मन्‍नत मांगने के लिए भक्‍तों की भीड़ उमड़ती है।

Mata Mansa Devi Temple

माता मनसा देवी मंदिर

माता मनसा देवी मंदिर

पंचकूला में स्थित माता मनसा देवी मंदिर बहुत ही प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। मां के इस दरबार में लाखों भक्तों की असीम आस्था है। यह उत्तर भारत के प्रमुख शक्ति पीठ मंदिरों में से एक है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि अगर कोई भक्त सच्चे मन से मंदिर के अंदर 40 दिन तक निरंतर पूजा करता है, तो उसकी हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। यहां पर नए साल पर दूर-दराज से भक्त मां के दर्शन करने पहुंचते हैं।

End of Feed