Best Places to Visit Near Chandigarh: चंडीगढ़ के आसपास फैली है खूबसूरती, कसौली और मोरनी हिल्स के मनोहरम दृश्‍य कर देंगे मंत्रमुग्‍ध

Best Places to Visit Near Chandigarh: चंडीगढ़ को देश की सबसे खूबसूरत जगहों में गिना जाता है। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के आसपास के नजारे भी बेहद खूबसूरत हैं। इस शहर के बॉर्डर से पहाड़ियों की श्रृंखला शुरू हो जाती है। अगर आप चंडीगढ़ के बाहर हॉलीडे मनाने की सोच रहे हैं तो आप कुछ ही घंटे में यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • चंडीगढ़ के कुछ किमी दूर ही मौजूद हैं शानदार पहाड़ियां
  • मोनरी हिल्‍स और कसौली आपको कर देगी पूरी तरह मंत्रमुग्‍ध
  • नालागढ़ और भरतगढ़ किला आपको दिलाएगा इतिहास की याद


Best Places to Visit Near Chandigarh: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ को ब्‍यूटीफुल सिटी कहा जाता है। यह शहर जितना खूबसूरत है, उतना ही इसके आसपास का क्षेत्र भी खूबसूरत है। अगर आप चंडीगढ़ में रहते हैं तो जाहिर सी बात है कि आप ने इस शहर को अच्‍छी तरह से देखा होगा, ऐसे में वीकेंड या हॉलीडे प्‍लान करते समय आप इस शहर से बाहर निकलने का सोच रहे होंगे। अगर वीकेंड या हॉलीडे पर आप फैमली या दोस्‍तों के साथ ट्रीप प्‍लान कर रहे हैं तो आप चंडीगढ़ के आसपास की जगह को एक्‍सप्‍लोर कर सकते हैं। यहां पर हम पांच ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जो नेचर से भरपूर हैं।

Chandigarh

कसौली का एक दृश्‍य

मोरनी हिल्स

पंचकुला जिले में स्थित मोरनी हिल्स हरियाणा का एकमात्र हिल स्‍टेशन है। यह स्थान चंडीगढ़ से सटा हुआ है और पवित्र मानी जाने वाली झीलों के आसपास स्थित है। यहां पर आपको हरी-भरी घाटियां, शांत झीलें, और दूर से मंत्रमुग्ध कर देने वाला हिमालय देखने को मिलेगा। यह जगह चंडीगढ़ से करीब 45 किमी दूर स्थित है और पसंदीदा पिकनिक स्पॉट और पर्यटक आकर्षणों में से एक है।

नालागढ़ किला

चंडीगढ़ से सटा नालागढ़ किला एक 4-सितारा विरासत स्थल है, जो शिवालिक और सिरसा नदियों के दृश्य के साथ एक पहाड़ी की चोटी पर बना है। इसे 1421 ई. में राजा बिक्रम चंद ने बनवाया था। मूल रूप से एक किले के रूप में बनाया गया यह जगह चंडीगढ़ में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यहां पर आम तौर पर लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। यहां पर लोगों को खेल खेलने और कई अन्‍य गतिविधियां करने की पूरी सुविधा मिलती है। चंडीगढ़ से करीब 48 किमी दूर इस जगह पर आप किसी भी समय आ सकते हैं।

कसौली

चंडीगढ़ के आसपास मौजूद सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक कसौली भी है। यहां पर आपको नेचर का दीदार करने के अलावा साहसिक खेल करने का पूरा मौका मिलेगा। चंडीगढ़ से सिर्फ 68 किमी दूर कसौली से आप पहाड़ों और घाटियों का अच्‍छा नजारा ले सकते हैं। यहां के मंकी पॉइंट, सनसेट पॉइंट और क्राइस्ट गिरजाघर आपको मंत्रमुग्‍ध कर देंगे।

End of Feed