Amritsar: पुलिस ने किया UK आधारित स्मगलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद

अमृतसर देहात पुलिस की स्पेशल सेल ने यूके से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय स्मगलिंग नेटवर्क के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई और उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और जिंदा राउंड बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि आरोपी विदेश स्थित हैंडलरों के निर्देश पर अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को सक्रिय कर रहे थे।

Amritsar Police Weapons Bust: अमृतसर देहात पुलिस की स्पेशल सेल ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में यूके (यूनाइटेड किंगड) से जुड़े स्मगलिंग नेटवर्क के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई, जो पंजाब में सक्रिय संगठित अपराध और अंतरराष्ट्रीय स्मगलिंग गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। आरोपियों के कब्जे से हथियार और जिंदा राउंड्स की बड़ी खेप भी बरामद हुई है। अमृतसर देहात के एसपी (डिटेक्टिव) आदित्य वारियर ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों ने अपने विदेश स्थित हैंडलर के निर्देशों के तहत काम किया और राज्य में अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को मजबूत करने की कोशिश में शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस नेटवर्क को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और प्रारंभिक जांच से महत्वपूर्ण सुराग सामने आए हैं।

Amritsar Police Bust UK-Linked Smuggling Network (Symbolic Photo: Canva)

अमृतसर पुलिस ने UK से जुड़े तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

क्या हुआ बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलदीप सिंह उर्फ लव, गुरप्रीत सिंह, करणबीर सिंह उर्फ पिस्तौल, प्रिंस और रोहित के रूप में की गई है। उनके कब्जे से दो 9एमएम पिस्तौल, एक डबल बैरल 12-बोर राइफल, 12-बोर के 10 जिंदा राउंड और 9एमएम के 7 जिंदा राउंड बरामद हुए हैं। डीएसपी (डिटेक्टिव) गुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के अन्य सहयोगियों की पहचान भी हो चुकी है और उन्हें पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान इस मॉड्यूल की सप्लाई चेन, वित्तीय स्रोत और गैंग द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे संचार नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है।

End of Feed