'गुजरात को तानाशाह BJP सरकार से दिलाएंगे मुक्ति', महापंचायत में किसानों को संबोधित करते केजरीवाल ने साधा निशाना

गुजरात के सुरेंद्र नगर स्थित सुदामड़ा गांव में आयोजित किसान महापंचायत में उमड़ी किसानों की भीड़ को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और वह अगले 50 वर्षों में दोबारा सत्ता में नहीं आ पाएगी।

सुरेंद्र नगर : आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि यदि एक दिन के लिए भी पुलिस हटा दी जाए तो गुजरात के किसान भाजपा नेताओं को उनके घरों से निकालकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे। केजरीवाल सुरेंद्रनगर जिले के सुदामदा गांव में पार्टी सहयोगी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आयोजित ‘किसान महापंचायत’ को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन पड़ोसी बोटाद जिले में ‘आप’ द्वारा आयोजित एक किसान सभा में हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए लोगों के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए किया गया था। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और वह अगले 50 वर्षों में दोबारा सत्ता में नहीं आ पाएगी। लोगों को जेल भेजने के अलावा भाजपा को और कुछ नहीं आता। गुजरात के लोगों ने 75 साल में इतनी क्रूर, अत्याचारी और अहंकारी सरकार कभी नहीं देखी। आज किसान बहुत गुस्से में हैं। ये भाजपा वाले बिल्कुल कायर हैं। वे पुलिस के पीछे छिपते हैं।

aap surendranagar mahapanchayat

गुजरात में महापंचायत को संबोधित करते पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल

गुजरात में बीजेपी की उल्टा गिनती शुरू-केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आप सिर्फ एक दिन के लिए पुलिस सुरक्षा हटाते हैं, तो ये किसान भाजपा नेताओं को उनके घरों से बाहर निकालकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे। किसान उन्हें इतनी बुरी तरह पीटेंगे कि उन्हें छिपने की कोई जगह नहीं मिलेगी। राजू करपड़ा और प्रवीण राम समेत लगभग 80 किसानों और ‘आप’ नेताओं को किसानों से संबंधित मुद्दे उठाने के कारण हत्या के प्रयास के आरोप में बोटाद पुलिस ने जेल भेज दिया। गत 12 अक्टूबर को बोटाद जिले में किसानों के लिए ‘आप’ द्वारा आयोजित 'किसान महापंचायत' में पुलिस पर पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हिंसा में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

End of Feed