चंडीगढ़ को दहलाने की कोशिश नाकाम, सेक्टर-43 में मिला IED विस्फोटक और हथियार; तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे संदिग्ध IED और हथियार मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें संदिग्ध विस्फोटक समेत अन्य सामग्री बरामद हुई।

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित इंटर-स्टेट बस टर्मिनस (ISBT) के पीछे संदिग्ध IED और हथियार मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस ने मौके से संदिग्ध विस्फोटक के साथ कुछ अन्य सामग्री बरामद की है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने थाना-36 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सेक्टर-43 बस स्टैंड के आसपास संदिग्ध विस्फोटक होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान संदिग्ध IED, हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने पूरी सामग्री को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध विस्फोटक सामग्री को एक में छिपाकर रखा गया था।

Chandigarh IED Case

चंडीगढ़ में बड़ा सुरक्षा अलर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)

तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी

मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उनके पास संदिग्ध विस्फोटक और हथियार कहां से आए और उनका इस्तेमाल किस लक्ष्य से किया जाना था। पुलिस आरोपियों के संपर्कों और उनकी गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में संभावित आतंकी साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।

End of Feed