काली रेत का बीच, जहां बेचन आत्माएं लोगों को समुद्र के अंदर ले जाती हैं

हमारे शहरों के अंदर ही कई डरावनी जगहें होती हैं, जहां जाकर नसों में खून और भी तेजी से दौड़ने लगता है। खौफ से दिल घबराने लगता है और आंखें किसी अनहोनी के डर से घूमने लगती हैं। फिर भी कुछ लोगों को डरावनी जगहों पर जाना पसंद होता है। ऐसी ही एक डरावनी जगह, एक बीच के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं -

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated Mar 8 2025, 13:35 IST
कहां है यह डरावना बीच01 / 08

कहां है यह डरावना बीच

जिस डरावने बीच की हम बात कर रहे हैं वह गुजरात में अरब सागर के तट पर है। यहां की रेत काली है और यह काली रेत कई रहस्यों से भरी है। यहां आने वाले लोगों को यहां भुतहा गतिविधियां अनुभव होती हैं।

बीच का नाम क्या है?02 / 08

बीच का नाम क्या है?

गुजरात में मौजूद डुमस बीच राज्य के प्रमुख शहर सूरत से 21 किमी दक्षिण-पश्चिम में है। यह एक मशहूर पर्यटन स्थल है। कहते हैं कि यहां पर बेचैन आत्माएं पर्यटकों को समुद्र की ओर चलने के लिए बुलाती हैं।

काली रेत की वजह03 / 08

काली रेत की वजह

डुमस बीच पर मौजूद रेत का रंग काला है। समुद्री बीच पर काले रंग की रेत मिलना अपने आप में अद्भुत है। माना जाता है कि यहां पर रेत में आयरन ज्यादा होने की वजह से रेत का रंग काला हो गया है।

क्यों डरावना है यह बीच04 / 08

क्यों डरावना है यह बीच

डुमस बीच की छवि डरावने बीच के तौर पर है। कहा जाता है कि यहां पर हिंदुओं का श्मशान घाट या कब्रगाह थी। यहां पर अतृप्त आत्माओं का वास है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को अपना शिकार बनाती हैं।

खूबसूरत है यह बीच05 / 08

खूबसूरत है यह बीच

डुमस बीच और उसके आसपास के इलाके काफी खूबसूरत हैं। लेकिन यहां की भूतिया कहानियां भी कम नहीं हैं। कई लोगों ने चांदनी रात में यहां पर भूतिया गतिविधियां अनुभव की हैं।

कई लोग हो गए गायब06 / 08

कई लोग हो गए गायब

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कई पर्यटक और स्थानीय लोग डुमस बीच पर गए और फिर कभी नहीं लौटे। बीच पर एक व्यक्ति की लाश मिली, जिसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। इन सब गतिविधियों के पीछे का कारण किसी को नहीं पता।

अजीब आवाजें आती हैं07 / 08

अजीब आवाजें आती हैं

लोगों का कहना है की बीच से अजीब सी आवाजें आती हैं। कई बार लोगों के हंसने तो कभी रोने की आवाजें आती हैं। कहते हैं कि यहां पर सफेद प्रेत घूमते रहते हैं।

तैरना मना है08 / 08

तैरना मना है

डुमस बीच पर हाई टाइड आते रहते हैं, जो काफी खतरनाक हो सकते हैं। इसके अलावा सोर लाइन की प्रकृति के चलते यहां पर तैरने की मनाही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!