Greater Noida News: करोड़ों की कीमत वाले फ्लैट में परिवार की जान पर मंडराया खतरा! गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी में गिरा छत का प्लास्टर

ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी में छत का प्लास्टर गिरने से हड़कंप मच गया। घटना के वक्त फ्लैट में परिवार मौजूद था और कुछ देर पहले बच्चा उसी जगह खड़ा था, जहां बाद में मलबा गिरा।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों में निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू में एक फ्लैट की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना के वक्त घर में परिवार मौजूद था। गनीमत रही कि प्लास्टर की चपेट में आने से कोई घायल नहीं हुआ। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Gaur City Plaster Collapse

कुछ देर पहले यहीं खड़ा था बच्चा

कमरे की छत का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिरा

जानकारी के मुताबिक, गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू के डी-157 फ्लैट में अशोक कुमार अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे उनकी पत्नी और बच्चे घर पर मौजूद थे। इसी दौरान कमरे की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा। प्लास्टर गिरने की तेज आवाज से घर में अफरातफरी मच गई।

End of Feed