Delhi News: 3 मिनट में दिल्ली पुलिस का एक्शन, गलत सेंटर पहुंचे CDS अभ्यर्थी को एक मिनट पहले पहुंचाया सही केंद्र

Delhi News: CDS परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी के लिए उस वक्त मुश्किल खड़ी हो गई, जब वह गलती से गलत परीक्षा केंद्र पहुंच गया। परीक्षा शुरू होने में सिर्फ तीन मिनट बाकी थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालकर उसकी मदद की। नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस की तत्परता से अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से एक मिनट पहले सही केंद्र पहुंच गया और परीक्षा दे सका।

Delhi News: CDS की परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी के लिए दिल्ली पुलिस उस वक्त फरिश्ता बनकर सामने आई, जब वह गलती से गलत परीक्षा केंद्र पहुंच गया। बताया गया है कि परीक्षा शुरू होने में महज तीन मिनट ही बाकी थे। ऐसे में नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला और अभ्यर्थी को सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद की।

Delhi News

दिल्ली पुलिस ने अभ्यर्थी को सही सेंटर पहुंचाकर दिखाई 'सिटीजन फर्स्ट' की मिसाल

गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंचा अभ्यर्थी

अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को CDS परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को पता चला कि वह गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंच गया है। उसके पास सही सेंटर तक पहुंचने के लिए सिर्फ और सिर्फ तीन मिनट का समय बचा था। ऐसे में, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SHO नॉर्थ एवेन्यू राकेश कुमार और उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

End of Feed