साइबर ठगी के लिए SIM का खेल, CBI का बड़ा एक्शन; बिहार-ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार के सुपौल जिले में एक अवैध SIM Box का पता चला था। जिस घर में यह SIM Box चलाया जा रहा था, वहां से 1300 से ज्यादा SIM कार्ड मिले थे।

बिहार : साइबर ठगी के लिए अवैध तरीके से SIM कार्ड मुहैया कराने के मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने बिहार के वैशाली और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और SIM कार्ड समेत कई अहम डिजिटल सबूत बरामद किए गए। CBI ने इस मामले में महुआ, वैशाली के Airtel के एरिया डिस्ट्रीब्यूटर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने बड़ी संख्या में SIM कार्ड फर्जी तरीके से जारी करवाए और इन्हें अवैध SIM Box चलाने वालों तक पहुंचाया।

Illegal SIM Cards

(सांकेतिक फोटो-Istock)

दरअसल, पिछले साल बिहार के सुपौल जिले में एक अवैध SIM Box का पता चला था। जिस घर में यह SIM Box चलाया जा रहा था, वहां से 1300 से ज्यादा SIM कार्ड मिले थे। बाद में बिहार सरकार ने इस मामले की जांच CBI को सौंप दी। जांच के दौरान CBI ने पाया कि यह SIM Box देशभर में साइबर अपराध के कम से कम 73 मामलों से जुड़ा हुआ था। इनमें ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के मामले भी शामिल हैं।

End of Feed