मुंबई में CBI का बड़ा एक्शन! 20 लाख की रिश्वत लेते इनकम टैक्स इंस्पेक्टर गिरफ्तार

आरोप है कि शिकायतकर्ता को बिना किसी नोटिस के दो-तीन बार बुलाया गया। एक बार, इंस्पेक्टर सुभाष कुमार यादव ने इनकम टैक्स के मामले को सुलझाने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की।

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने मुंबई में एक इनकम टैक्स इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक मामले को सुलझाने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की थी। अधिकारियों ने बताया कि एंटॉप हिल के रहने वाले एक व्यक्ति को इस साल फरवरी में इनकम टैक्स ऑफिस (सिंधिया हाउस) में पेश होने का नोटिस मिला था। वहां उसने इंस्पेक्टर और एक अन्य व्यक्ति के सामने अपना मामला रखा और जरूरी दस्तावेज पेश किए।

cbi raid

प्रतीकात्मक फोटो

आरोप है कि शिकायतकर्ता को बिना किसी नोटिस के दो-तीन बार बुलाया गया। एक बार, इंस्पेक्टर सुभाष कुमार यादव ने इनकम टैक्स के मामले को सुलझाने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की।

End of Feed