5000 करोड़ के नकली दवा घोटाले में रिश्वतखोरी का खुलासा, दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर CBI के शिकंजे में

5000 करोड़ रुपये के नकली दवा घोटाले की जांच में सीबीआई ने रिश्वतखोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह और उसके सहयोगी राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों ने मुख्य आरोपी को जांच में राहत दिलाने के नाम पर 3 करोड़ रुपये की रिश्वत का सौदा किया था।

Fake Drug Scam Bribery Case: पुडुचेरी के 5000 करोड़ रुपये के नकली दवा घोटाले की जांच में सीबीआई (CBI) ने भ्रष्टाचार के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह और उसके कथित सहयोगी राजकुमार उर्फ मदनराज को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने घोटाले के मुख्य आरोपी को जांच में राहत दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की रिश्वत का सौदा किया था।

CBI

फाइल फोटो

3 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप

सीबीआई के मुताबिक, नकली दवा रैकेट के मुख्य आरोपी एन. राजा उर्फ वल्लीअप्पन उर्फ राजशेखर के खिलाफ कई मामले जांच के दायरे में हैं। आरोप है कि इन मामलों में आरोपी को फायदा पहुंचाने के लिए इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह, राजकुमार और कुछ अन्य लोगों ने एक कथित नेटवर्क तैयार किया। उन्होंने आरोपी को भरोसा दिलाया गया कि प्रभावशाली सरकारी अधिकारियों और जांच एजेंसियों में कथित पहुंच का इस्तेमाल कर उसे राहत दिलाई जा सकती है।

End of Feed