थप्पड़ कांड से बुरी तरह घिरे प्रवेश वर्मा, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला; AAP विधायक के खिलाफ FIR दर्ज

सड़क निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने के मामले में दिल्ली पुलिस ने लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ गैर-संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 के तहत की गई है, जो स्वेच्छा से चोट पहुंचाने से संबंधित है।

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में हुई थप्पड़ मारने की घटना को लेकर बीजेपी नेता और मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने इसे लेकर प्रवेश वर्मा के खिलाफ एनसीआर के तहत BNS की धारा 115 के तहत केस दर्ज किया है।

प्रवेश वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज।

प्रवेश वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साहिब सिंह नाम के शख्स ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ थप्पड़ मारने की शिकायत दी थी।उनकी शिकायत के हिसाब से कानूनन जो केस बनता था उसके हिसाब से प्रवेश वर्मा के खिलाफ केस (NCR)दर्ज कर लिया है, अब मामले में जांच की जाएगी।

End of Feed