भुवनेश्वर में चार महीने पहले रखा था केयरटेकर, उसी ने कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, गुजरात पुलिस ने हाईवे पर दबोचा

पुलिस के मुताबिक, उसने भुवनेश्वर के लक्ष्मीसागर थाना क्षेत्र में रहने वाली 76 वर्षीय कुंजलता नंदा की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद घर से 32 हजार रुपये नकद और करीब 50 से 60 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गया था।

ओडिशा के भुवनेश्वर में 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर घर से नकदी और सोने के गहने लूटकर फरार हुए आरोपी को गुजरात में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला के घर पिछले चार महीने से केयरटेकर के रूप में काम कर रहा था। सूरत क्राइम ब्रांच और वडोदरा ग्रामीण SOG की संयुक्त टीम ने उसे करजण में नेशनल हाईवे-48 पर कृष्णा होटल के पास से पकड़ा।

gujarat crime news

बुजुर्ग महिला का हत्यरोपी गुजरात में गिरफ्तार

आरोपी की पहचान ओडिशा के खुर्दा जिले के टांगी निवासी 40 साल के बलभद्र रामचरण महाराणा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसने भुवनेश्वर के लक्ष्मीसागर थाना क्षेत्र में रहने वाली 76 वर्षीय कुंजलता नंदा की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद घर से 32 हजार रुपये नकद और करीब 50 से 60 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गया था।

End of Feed