मदनपुर खादर से लेकर सोनिया विहार और करावल नगर तक चलेगा बुलडोजर; जानें क्या है 0-Zone

मदनपुर खादर से लेकर सोनिया विहार और करावल नगर तक जल्द ही बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है। डीडीए की तरफ से O-Zone में अवैध कॉलोनियों पर यह कार्रवाई तेज हो सकती है। चलिए जानते हैं O-Zone क्या है और किन इलाकों में बुलडोजर कार्रवाई का सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है।

दिल्ली के शालीमार बाग में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। यहां सड़क पर अवैध कब्जे को ढहाकर सड़क चौड़ी की जा रही है। दिल्ली में शालीमार बाग के अलावा और भी कई इलाके हैं, जहां जल्द ही बुलडोजर की कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई राजधानी दिल्ली के O-Zone में होगी। जब बात जीरो जोन की होती है तो उसमें मदनपुर खादर से लेकर सोनिया विहार और करावल नगर तक कई इलाके शामिल हैं। चलिए जानते हैं किन इलाकों में बुलडोजर चलाया जाएगा और ये O-Zone होता क्या है?

Delhi o Zone

दिल्ली के कई इलाकों में होने वाली है बुलडोजर कार्रवाई

दिल्ली में यमुना किनारे बसे हजारों परिवार जल्द ही बुलडोजर कार्रवाई का सामना कर सकते हैं। राजधानी के यमुना बाढ़ क्षेत्र में बसी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं और जल्द ही वहां बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है। दिल्ली हाईकोर्ट और NGT के निर्देश पर DDA यमुना के बाढ़ क्षेत्र को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बड़ा अभियान चला रहा है।

End of Feed