शहर

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द, बोले- जल्द आऊंगा और पूरा समय निकालकर मिलेंगे

खराब मौसम के कारण वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में LoP राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द हो गया है। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी और जल्द मुलाकात की बात भी कही।

Image

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) Rahul Gandhi आज यानी गुरुवार 4 जून को उत्तराखंड के दौरे पर जाने वाले थे। लेकिन खराब मौसम के चलते उनका यह दौरा रद्द हो गया है। राहुल गांधी ने स्वय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट करके दौरा रद्द होने की जानकारी दी है।

राहुल गांधी ने दौरा रद्द होने पर वीडियो में बताया कि वह आज सुबह पंतनगर पहुंचे और यहां से उन्होंने हेलीकॉप्टर के जरिए अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरी। लेकिन रास्ते में ही पायलट ने बताया कि मौसम बहुत खराब है और वो आगे नहीं जा सकते। उन्होंने बताया कि पायलट के आगे जाने में असमर्थता जताने के बाद वह पंतनगर वापस लौट आए हैं।

राहुल गांधी ने उत्तराखंड के लोगों को संबोधित करते हुए कहा,आज मैं आप सबसे मिलना चाहता था, आपके बीच बैठकर आपकी बातें सुनना चाहता था, आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और आपकी चिंताओं को समझना चाहता था। दुर्भाग्य से, मौसम की गंभीर खराबी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।

अपने वीडियो पोस्ट के साथ उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट भी लिखी है। इसमें उन्होंने लिखा, मुझे आपसे बहुत सी बातें करनी थीं - उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर, राज्य और आपके भविष्य पर, और उन चुनौतियों पर जिनका सामना आज उत्तराखंड कर रहा है। पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात और बैठक निर्धारित थी। साथ ही कोटद्वार में दीपक (मोहम्मद दीपक) के जिम जाने का भी कार्यक्रम था।

राहुल गांधी ने आगे लिखा, प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कई बार परिस्थितियां हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता। राहुल गांधी ने कहा, मैं आपसे वादा करता हूं कि बहुत जल्द फिर उत्तराखंड आऊंगा। तब हम जल्दबाजी में नहीं, बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे, बात करेंगे, आपके विचार सुनेंगे और मिलकर प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में चर्चा करेंगे। जल्द ही मुलाकात होगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article