बदायूं अंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव में 7 पुलिसकर्मी समेत 8 लोग घायल; भारी पुलिस बल तैनात

Bundaun News: बदायूं में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद हिंसक हो गया। ग्रामीणों ने प्रतिमा तोड़े जाने का आरोप लगाकर पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव किया, जिसमें सात पुलिसकर्मी और एक ग्रामीण घायल हुए।

Budaun Ambedkar Statue Dispute: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर मंगलवार को दिनभर चला विवाद शाम होते-होते हिंसक बवाल में बदल गया। प्रतिमा तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें सात पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।

badaun dispute

बदायूं में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में कथित तौर पर सरकारी जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो पुलिसकर्मियों ने प्रतिमा को लात मारकर गिरा दिया और उसका एक हाथ तोड़ दिया। इसके बाद शाम को पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव किया गया। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

End of Feed