Hardoi Crime: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी बहन, देखकर बौखलाया भाई, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Hardoi Crime: यूपी के हरदोई में बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद नाराज भाई ने बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। भाभी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Hardoi Crime: उत्तर प्रदेश के हरदोई से चौका देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी है। बहन की हत्या कर भाई ने उसके शव को झाड़ियों में फेंकने के बाद जलाने की कोशिश की है। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस मिली वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो सिरफिरे भाई के बारे में पता लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Brother Stabs Sister to Death

भाई ने बहन की चाकू गोदकर की हत्या

सिरफिरे भाई ने बहन की चाकू मारकर की हत्या

बहन की हत्या का ये मामला हरदोई के कछौना कोतवाली क्षेत्र में स्थित रायसन गांव का है। यहां लखनऊ और हरदोई रोड पर एक रेस्टोरेंट बना हुआ है, जिसके पीछे की झाड़ियों में इस सिरफिरे भाई ने बहन की हत्या कर उसे जलाने की कोशिश की थी। हत्या की घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर पहुंचे की सूचना दी। फॉरेंसिक टीम और पुलिस दोनों मिलकर घटना की जांच कर रहे हैं।

End of Feed