'सच बोल दूंगा तो परेशानी में आ जाऊंगा', राम मंदिर दानपात्र विवाद पर बोले बृजभूषण सिंह, राहुल गांधी व ममता बनर्जी पर भी कसा तंज

Brij Bhushan Sharan Singh: पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा लौटने पर कई बड़े मुद्दों पर बेबाक बयान दिए हैं। राम मंदिर दानपात्र विवाद पर उन्होंने कहा कि वे अभी सच बोलने की हिम्मत नहीं रखते, क्योंकि इसमें बहुत बड़े लोग शामिल हैं। नीट मामले पर भी बृजभूषण सिंह ने बयान दिया है।

Brij Bhushan Sharan Singh: भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह काफी दिनों बाद दिल्ली से अपने गृह जनपद गोंडा पहुंचे। घर वापसी के साथ ही उन्होंने राम मंदिर दानपात्र विवाद (Ram Mandir Donation Row), नीट (Neet Paper Leak) पेपर लीक, राहुल गांधी और बंगाल हिंसा जैसे कई बड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Brij Bhushan Sharan Singh

NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री का किया बचाव

राम मंदिर के दानपात्र में कथित गड़बड़ी और घपले के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा, "मैं बहुत कमजोर आदमी हूं। इस मुद्दे पर अगर मैं सच बोल दूंगा तो बहुत बड़ी परेशानी में आ जाऊंगा, क्योंकि वे लोग बहुत बड़े हैं। अभी मेरे अंदर सत्य बोलने की हिम्मत नहीं है, लेकिन जब सही समय आएगा तो इस पर जरूर बोलूंगा।"

End of Feed