सपा में जाने की अटकलों पर बृजभूषण शरण सिंह ने लगाया विराम, बोले- फिलहाल भाजपा के साथ हूं

मुजफ्फरनगर पहुंचे भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में चर्चाएं और कयास लगते रहते हैं, लेकिन उन्होंने खुद कभी ऐसा संकेत नहीं दिया।

Brij Bhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अफवाहें और चर्चाएं राजनीति का हिस्सा होती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने खुद कभी ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

Brij Bhushan Sharan Singh

सपा में जाने को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा ये

"अपनी ओर से अनुमान लगाते रहते हैं"

मुजफ्फरनगर के नसीरपुर गांव पहुंचे भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वह किसान नेता पूरन सिंह के पिता की तेहरवीं और पगड़ी रस्म में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राजनीति में तरह-तरह की बातें होती रहती हैं और लोग अपनी ओर से कयास लगाते रहते हैं।

End of Feed