जेपी की जयंती पर लखनऊ में सियासी घमासान, JPNIC के लीज और निर्माण खर्च पर बरसे ब्रजेश पाठक

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर JPNIC को लेकर बीजेपी और सपा आमने-सामने। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर भ्रष्टाचार और प्रोजेक्ट की लागत बढ़ाने का आरोप लगाया।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित JPNIC परिसर में माल्यार्पण को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा JPNIC के भीतर पहुंचकर माल्यार्पण करने और इसे 'बदलाव की शुरुआत' बताए जाने पर राज्य के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तीखा पलटवार किया है। ब्रजेश पाठक ने वीडियो जारी कर अखिलेश यादव के प्रदर्शन को महज एक 'नाटक' करार देते हुए JPNIC के निर्माण खर्च, भ्रष्टाचार और इसके संचालन को लेकर तीखे सवाल उठाए हैं।

Brajesh pathak statement

JPNIC विवाद पर डिप्टी सीएम का अखिलेश यादव पर हमला

"जेपी और लोहिया के नाम पर अपने कृत्यों को छिपा रही है सपा"

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ. राममनोहर लोहिया जीवनभर भ्रष्टाचार, कदाचार और परिवारवाद के खिलाफ संघर्ष करते रहे, लेकिन आज सपा उनके नाम का इस्तेमाल अपने कृत्यों को छिपाने के लिए कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि "भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ जीवनभर संघर्ष करने वाले जेपी के नाम पर आज राजनीति हो रही है। महापुरुषों का सम्मान और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा भव्यता और 5-स्टार सुविधाओं पर खर्च होना चाहिए या नहीं, अखिलेश यादव को इसका जवाब देना चाहिए।"

End of Feed