'क्या खुद को भगवान समझते हैं, जो कुछ भी करेंगे?', MCA के 5 रेस्टोरेंट फिर खुलेंगे, बॉम्बे HC ने FDA को लगाई फटकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 29, 2026, 04:24 PM IST

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर के 5 रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस निलंबन के मामले में महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि अधिकारी व्यावहारिक रवैया अपनाने के बजाय केवल कागजी नियमों में उलझ रहे हैं।

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में स्थित मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर के पांच रेस्टोरेंट्स को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इन रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस निलंबित करने वाले खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के रवैये पर भारी नाराजगी जताई है। अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी अधिकारियों को लकीर का फकीर बनने के बजाय व्यावहारिक सोच अपनानी चाहिए। कोर्ट के इस कड़े रुख के बाद FDA ने अपने निलंबन आदेश को वापस लेने की सहमति दी, जिससे इन खान-पान की जगहों को दोबारा खोलने का रास्ता साफ हो गया है।

Bombay High Court (5)

बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला (फाइल फोटो)

यह मामला तब शुरू हुआ था जब FDA ने स्वच्छता मानकों में कमी और तीसरे पक्ष (थर्ड पार्टी) द्वारा संचालन का हवाला देकर MCA के इन रेस्टोरेंट्स के काम पर रोक लगा दी थी। MCA ने FDA के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट के निर्देश पर एक नया निरीक्षण किया गया, जिसकी रिपोर्ट में सामने आया कि ये रेस्टोरेंट्स खाद्य सुरक्षा नियमों का 88 प्रतिशत पालन कर रहे हैं।

End of Feed