झारखंड की राजधानी रांची में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को दो महिलाओं के शव बरामद हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी।बूटी मोड़ के पानी टाकी इलाके में एक पहाड़ी की चोटी से एक शव बरामद किया गया जबकि दूसरा शव रातू थाना क्षेत्र में एक कुएं में पाया गया।पुलिस को पहले मामले में संदेह है कि 28 से 30 वर्ष की आयु की अज्ञात महिला की हत्या की गई होगी।
प्रतीकात्मक फोटो (istock)
सदर थाने के प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा, 'महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं और प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। शव को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।'
हाल ही में उसकी शादी टीकाराटोली में एक व्यक्ति से हुई थी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने कहा, 'महिला के चेहरे और सिर पर चोट के कुछ निशान थे। पुलिस उसकी मौत के कारणों की जांच कर रही है। रातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।'
