मुंबई BJP में अंदरूनी कलह! विनोद शेलार के खिलाफ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, स्थानीय नेताओं की अनदेखी का आरोप

मुंबई के मालाड पश्चिम में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता विनोद शेलार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संगठन में वार्ड अध्यक्षों और जमीनी स्तर के पदाधिकारियों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

मुंबई के मालाड पश्चिम स्थित लिबर्टी गार्डन स्कूल के बाहर शनिवार को भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद शेलार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और संगठन में स्थानीय पदाधिकारियों की अनदेखी का आरोप लगाया।

विनोद शेलार के खिलाफ प्रदर्शन।

विनोद शेलार के खिलाफ प्रदर्शन।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि लंबे समय से वार्ड स्तर के पदाधिकारियों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों से दूर रखा जा रहा है। उनका आरोप है कि पार्टी के कई कार्यक्रमों और निर्णयों में स्थानीय नेतृत्व को विश्वास में नहीं लिया जाता, जिससे कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष बढ़ रहा है।

End of Feed