पठानमाजरा के साथ मंच साझा करने पर BJP से सवाल, महिला सुरक्षा और सम्मान के दावों को कैसी भूली बीजेपी

पंजाब में AAP के तीन बागी नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। पठानमाजरा के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले के बीच भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले BJP में आम आदमी पार्टी के तीन बागी नेताओं की एंट्री ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। कुंवर विजय प्रताप सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें पठानमाजरा के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में मामला दर्ज है। ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनका मंच साझा करना महिला सुरक्षा और राजनीतिक जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

Harmeet Singh Pathanmajra

पठानमाजरा के भाजपा में शामिल होने पर सवाल

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में तीनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी इन नेताओं के खिलाफ पहले ही अनुशासनात्मक कार्रवाई कर चुकी थी।

End of Feed