UP Election 2027: BJP का वेस्ट यूपी प्लान, बूथ से संगठन तक मंथन; विपक्ष पर बरसे पंकज चौधरी

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटी भाजपा ने पश्चिमी यूपी में संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सहारनपुर और मेरठ में संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों का मंत्र देते हुए दावा किया कि भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को सहारनपुर और मेरठ में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

UP Booth Level Preparation

मेरठ में बीजेपी अध्यक्ष का कार्यक्रम

सहारनपुर में सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में नितिन नवीन ने विधानसभा क्षेत्रवार संगठन की स्थिति, बूथ स्तर की तैयारियों और पार्टी की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव और घर-घर तक पहुंचने तथा सरकार की योजनाओं के पात्र लाभार्थियों से संपर्क करने को कहा। नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार संगठन के लिए काम करते हैं और उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य और उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने की बात भी कही। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बदलाव आया है।

End of Feed